हरिपुर कला में बूथ संख्या 172 वार्ड संख्या 9 में मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री  के मन की बात कार्यक्रम के 111 एपिसोड को देखा और सुना

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : हरिपुर कला में बूथ संख्या 172 वार्ड संख्या 9 में क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री  के मन की बात कार्यक्रम के 111 एपिसोड को देखा और सुना। रविवार को डॉ अग्रवाल ने मन की बात कार्यक्रम को देखने के बाद कहा कि पीएम ने 111वें एपिसोड में संस्कृत और संस्कृति की बात की। उन्होंने कहा कि पीएम का हर एपिसोड नई प्रेरणा देने का काम करता है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि पीएम के मन की बात हर माह सुनने को मिलेगी। इस मौके पर रायवाला मंडल की अध्यक्ष शिवानी भट्ट, विनोद भट्ट, नरेंद्र सेमवाल मुकेश भट्ट हरीश जोशी पंकज पाल संदीप शर्मा प्रियांशु वैभव को प्रयास सुंदरलाल गौड़ देवेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
ALSO READ:  हरिद्वार :गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान से आए 162 शरणार्थियों को भारत की नागरिकता के प्रमाणपत्र प्रदान किये

Related Articles

हिन्दी English