चंद्रेश्वरनगर की बाढ़ से सुरक्षा को मेयर ने किया तटबंध निर्माण का भूमि पूजन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  चंद्रेश्वरनगर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के तहत नगर निगम के मेयर शंभू पासवान ने 100 मीटर तटबंध निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि बरसाती नदी चंद्रभागा से क्षेत्र की आबादी को खतरा उत्पन्न हो रहा था, जिसके चलते  यह तटबंध का निर्माण शुरू कराया गया है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मेयर ने कहा कि ऋषिकेश के सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को विकसित करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसमें स्वच्छता के लिए न सिर्फ पर्यावरण मित्रों की संख्या को बढ़ाया गया है, बल्कि डो-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की वाहनों की संख्या में भी 45 से ज्यादा कर दी गई है। इसी क्रम में तंग गलियों के छोटे इलैक्ट्रिक कूड़ा कलेक्शन वाहन लगाए गए हैं। कहा कि इसी तरह से नदी-नालों से नगर क्षेत्र की आबादी की सुरक्षा के लिए भी तटबंध निर्माण का यह काम किया जा रहा है। मेयर ने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग के बिना ऋषिकेश का विकास संभव नहीं है, जिसके चलते हर नगर वासी को स्वच्छता व अन्य विकास कार्यों में निगम का सहयोग करना जरूरी है। उन्होंने शहर व आसपास के इलाकों में सीवर लाइन का जाल बिछाने, बिजली की लाइनों को अंडर ग्राउंड करने समेत संचालित विभिन्न विकास कार्यों को भी गिनाया। भूमि पूजन में किशन मंडल, राजकुमार, विजय भट्ट, आशुतोष, राजकुमार राजभर, दीनानाथ राजभर आदि मौजूद रहे।
Ad

Related Articles

हिन्दी English