टिहरी जिले का जवान हुआ शहीद मध्य प्रदेश में ट्रेनिंग के दौरान, कल होगी अन्त्येष्टि

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
टिहरी : हवलदार विजय सिंह गुंसाई पुत्र स्व. बेताल सिंह गुंसाई शहीद हो गए हैं. गुंसाई   7 गढ़वाल राइफल में ड्यूटीरत थे. हाल में वे मध्य प्रदेश में ट्रेनिंग कर रहे थे.   गुंसाई मूल रूप से  ग्राम-कण्डारी गांव,पट्टी-क्वीली टिहरी गढ़वाल के रहने वाले थे. वे   मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में  ट्रैनिंग के दौरान   शहीद होने की खबर आई है. कल दिनांक-25/06/2025 को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक स्थान ग्राम-कंडारी गांव में उनके अंतिम दर्शन के बाद प्रातः 8:00 बजे कोटेश्वर घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनके निधन से ग्रामीण क्षेत्र में शोक ब्याप्त है. वे काफी मिलनसार ब्यक्ति थे.  ईश्वर उनकी दिव्य आत्मा को चिरशांति प्रदान करें और उनके परिवारजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की ईश्वरीय शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

हिन्दी English