ऋषिकेश: कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र प्रसाद भट्ट ने मुलाकात की, संगठनात्मक वार्ता हुई, अटकलें तेज

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र प्रसाद भट्ट ने मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक वार्ता हुई और प्रदेश के सम सामयिक विषयों पर विस्तार से वार्ता हुई।

ऋषिकेश आवास पर हुई मुलाकात के दौरान मंत्री डा. अग्रवाल ने महेंद्र भट्ट  को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में संगठन को विस्तार मिलने पर डा. अग्रवाल ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि  भट्ट  के नेतृत्व में संगठन से जुड़े आम कार्यकर्ताओं को मौका दिया जा रहा है।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एम.के.पी कॉलेज, देहरादून में आयोजित ’रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

इस मौके पर मंत्री डा. अग्रवाल के विभागीय विषयों पर भी वार्ता हुई। साथ ही प्रदेश के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। मुलाकात के बाद संगठन में किसको क्या दायित्व दिया जाए इस पर भी कयास लगाए जा रहे हैं। क्योँकि जल्द सूत्रों के अनुसार 14 जनवरी के बाद दायित्व भी भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए जाने हैं। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष भी पार्टी कब नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से मिलकर फीड बैक ले रहे हैं। ऐसे में ऋषिकेश क्षेत्र से किन लोगों की लॉटरी लगेगी कुछ दिन बाद सामने आ जायेगा।

Related Articles

हिन्दी English