लखनऊ : IPS अलंकृता सिंह सस्पेंड…बिना अनुमति के लन्दन घूमने चली गई

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

लखनऊ : योगी सरकार ने आईपीएस अधिकारी अलंकृता सिंह को सस्पेंड कर दिया है. आरोप है बिन अनुमति के लंदन घूमने चली गयी. कार्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी अलंकृता सिंह को सरकार ने निलंबित कर दिया है. वह 20 अक्टूबर से अपने दफ्तर से बिना अधिकृत सूचना के गायब हैं. निलंबन की अवधि के दौरान वह पुलिस महानिदेश मुख्यालय से सबद्ध रहेंगी.अपवाह अधिकारियों के खिलाफ सरकार का ऐक्शन जारी है.

ALSO READ:  UK :शादी का झांसा देकर नाबालिग  को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त मिंटू को राजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

2008 बैच की आईपीएस अधिकारी एसपी, महिला व बाल सुरक्षा संगठन (1090) के पद पर तैनात थीं. योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में यह दूसरे आईपीएस अधिकारी के निलंबन की कार्रवाई है. इससे पूर्व अपराध नियंत्रण में नाकाम रहे गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार को 31 मार्च को निलंबन किया गया था. आदेश में कहा गया है कि आईपीएस अधिकारी अलंकृता सिंह बगैर किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत कराए अपने कार्यालय में अनुपस्थित चल रही हैं. वह शासन की अनुमति के बगैर वह विदेश यात्रा पर चली गईं. यह अपने कार्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता है. विदेश जाने से पहले कोई भी अधिकारी अनुमति लेता है तभी वह विदेश जाता है. ऐसे में योगी सरकार ने सख्त कार्रवाई कर सन्देश साफ़ दे दिया है अधिकारियों को अगर काम में लापरवाही या अनुशासनहीनता दिखी तो ऐक्शन होगा.

ALSO READ:  UK :डीएम ने पकड़ा कूटरचित दस्तावेज से भूमि क्रय-विक्रय मामला; बिल्डर्स क्रेता-विक्रेता पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

Related Articles

हिन्दी English