यूपी : सुल्तानपुर जिले में भाजपा किसान मोर्चा की अहम बैठक हुई सम्पन्न,लिए गए अहम निर्णय..
लोकसभा चुनाव में जीत के अंतराल को बढ़ाएगा किसान मोर्चा : अरुण जायसवाल



खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ सुपर मार्केट स्थित नगर कार्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा की एक अहम बैठक भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल की अध्यक्षता में आहुति की गई, बैठक का संचालन किसान मोर्चा जिला महामंत्री सतीश सिंह द्वारा किया गया,बैठक में मार्गदर्शन करने बतौर मुख्यातिथि पहुँचे,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अर्जुन सिंह पटेल व आशुतोष सिंह मोहित क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष का बैठक में शामिल हुए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बड़ी ही गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।सर्वप्रथम डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पं०दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर मुख्यातिथि व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा द्वारा करने के बाद बैठक आरंभ की गई।किसान मोर्चा की अहम बैठक में बतौर मुख्यातिथि पहुँचे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अर्जुन सिंह पटेल व आशुतोष सिंह मोहित क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव की जीत के लिए टिप्स देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में अब हम सभी को कमर कस लेनी है लोकसभा सभा प्रत्यासी सांसद मेनका गाँधी की जीत तो होने ही जा रही है पर इस जीत के अंतराल को कैसे बढ़ाया जाए इस पर हम सभी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को गहन चिंतन करना होगा,हर मंडल क्षेत्र में जाकर किसानों,लाभार्थियों से मिलकर भाजपा के कार्यों व उपलब्धियों को बताना होगा।आगे उन्होंने कहा कि कर्म ही सर्वोपरि है अपने कर्मों से ही हर किसी को हर कार्य मे सफलता मिलती है।
बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि किसान मोर्चा अपने आप मे एक बहुत बड़ी ताकत है जिले में 70 प्रतिशत आबादी किसानों की है लोकसभा चुनाव में किसान मोर्चा का हर एक कार्यकर्ता अपने आप मे एक बड़ी ताकत रखता है,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि हम सब को इतनी मेहनत करनी है कि 4 जून को वोटों की गिनती के दौरान जीत का अंतराल 4 लाख पार हो जाये।
आपको बता दें बैठक के उपरांत सभी किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण जायसवाल के नेतृत्व में लोकसभा वालंटियर्स सम्मेलन कार्यक्रम में महल रिजॉर्ट अमहट के लिए रवाना हुए,बैठक में मुख्य रूप से राजेन्द्र कुमार द्विवेदी, गोविंद पाण्डेय, सतीश सिंह,राम बहादुर सिंह, चंद्रभान उपाध्याय, बृजेश सिंह, शैलेन्द्र तिवारी,राकेश कुमार मिश्रा, राम प्रकाश वर्मा,राम जतन यादव,दीपांकुश चित्रांश ओम पाण्डेय,संदीप वर्मा,मनोज गोस्वामी, अंकित शुक्ला, सत्येंद्र विक्रम सिंह,प्रमोद निसाद, अवधेश नारायण सिंह, राजीव कुमार सिंह,संजय दास, सचिन अग्रहरि,संजीव तिवारी, प्रवीन उपाध्याय,दुष्यंत चतुर्वेदी, गुड्डू पंडित, ब्रह्मदेव, त्रिभवन मिश्रा, राजकुमार,श्रवन कुमार मिश्रा, नीरज शर्मा,विनोद मिश्रा,कमलेश वर्मा उपस्थित रहे।