ऋषिकेश : देर शाम शहरी विकास मंत्री की कार फंसी नाले के ऊपर, शहर के विकास की पोल खुली ! तस्वीरें वायरल, उठे सवाल

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : तीर्थ नगरी आजकल सड़कों, नालों के बुरे दौर से गुजर रही है. आपको बता दें शुक्रवार देर शाम शहरी विकास मंत्री जो स्थानीय विधायक भी हैं उनकी कार फंस गयी. नाले के ऊपर. लगभग आधे घंटे तक कार फंसी रही. उसके बाद मौके पर ट्रैफिक पुलिस की करें पहुंची तब जाकर मंत्री की कार को बाहर निकाला गया.

दरससल, मामला है हरिद्वार रोड स्थित आशीर्वाद वाटिका का, देर शाम लगभग 8 से 9 बजे के बीच मंत्री का ड्राइवर कार को बाहर की तरफ निकलने लगाए तो कार नाले के ऊपर फंस गयी. कार का अगला पहिया ड्राइवर साइड का बुरी तरह कीचड़ में फंस गया. काफी देर तक ड्राइवर ने कोशिश की निकल जाए. जब नहीं निकली तब ट्रैफिक पुलिस को बुलाया गया. टीआई अनवर खान अपनी टीम के संग मौके पर पहुंचे और कार को फिर बाहर निकला गया. उस समय तक मंत्री का भाषण अंदर वाटिका के अंदर जारी था. आपको बता दें शुक्रवार दिन भर शहर में बारिश होने के चलते शहर पानी और कीचड़ और गड्ढों से प्रभावित रहा. वैसे भी कई दिनों से शहर में और आस पास आउटर इलाके में पानी की पाइप लाइन बिछाई जा रही है. ऐसे में खुदाई करके सड़कों का जितना भी बदसूरत हाल करना था कर दिया है सम्बंधित विभाग द्वारा.

ALSO READ:  UK : लैंड फ्रॉड पर बनेगा सख्त कानून, दोषियों को नहीं मिलेगी राहत, कैंची धाम बाईपास जून तक होगा पूरा :CM

अब गड्ढे, कीचड़, धूल और गाड़ियों के शॉकर टूटे उसके लिए सड़क शानदार तैयार हो रखी हैं. रही सही कसर शुक्रवार की बिन बुलाये वर्षा ने पूरी कर दी.ऐसे में मंत्री जी की कार फंसने से जो तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं. उससे लोग कहीं न कहीं सवाल जरूर खड़े कर रहे हैं. बोल रहे हैं ये हाल है विकास का शहर में…?? पुराने चुंगी पर अमित बिष्ट जो श्यामपुर के रहने वाले हैं बोले इतनी ज्यादा हालत हमने कभी नहीं देखी सड़कों की. जबकि भाजपा की सरकार है, विधायक, मंत्री हैं, मेयर हैं. सब उन्ही के लोग हैं फिर भी विकास नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में आगामी जी 20 का दम तो भर रहे हैं अगर उस समय बारिश हो गयी तो हालत का अंदाजा लगा सकते हैं आप,  सड़कों का क्या होगा ?

ALSO READ:  ऋषिकेश : लक्कड़ घाट में छापा, 146 गैस सिलेंडर जब्त, गैस निकाल रहे थे !

Related Articles

हिन्दी English