ऋषिकेश में गौ गंश को रखने के लिए भूमि हुई ट्रान्सफर निगम को, ईवी चार्जिंग स्टेशन और पार्क भी बनेगा : शम्भू पासवान
- ऋषिकेश महापौर शम्भू पासवान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार
- रंग लाया मेयर शम्भू पासवान का प्रयास, उम्मीद है तेजी से होंगे काम अब
ऋषिकेश : नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में एक के बाद एक विकास कार्यों को गति मिल रही है। महापौर शम्भू पासवान ने शनिवार को पत्रकार वार्ता मे बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष सहयोग से शहर के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर शासन स्तर से त्वरित कार्यवाही करते हुए स्वीकृति प्रदान की गई है। जो कि इस प्रकार है.
गौसदन/नन्दीशाला एवं ए०बी०सी० सेन्टर के लिए भूमि हस्तांतरण-
ऋषिकेश की बड़ी समस्या है यह. गौ वंश सड़कों पर घूमते हैं. अब उम्मीद है इससे निजात मिलेगी. महापौर शम्राभू पासवान के मुताबिक़, रायवाला क्षेत्र के खाता संख्या 1629, खसरा नंबर 799 क मि० की 1.00 हैक्टेयर भूमि को सिविल श्रेणी-4(क) में गौसदन/नन्दीशाला/ए०बी०सी० सेन्टर के निर्माण हेतु निशुल्क हस्तांतरित किया गया है। इससे नगर में निराश्रित पशुओं की समस्या के समाधान में बड़ी मदद मिलेगी।
⚡ ई-वी चार्जिंग स्टेशन और यात्री शेड की दिशा में कदम-
नगर के मुख्य मार्गों के किनारे इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन और यात्री बस स्टॉप की सुविधा विकसित करने के लिए पीपीपी मोड पर कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। विभिन्न विभागों से अनुमोदन प्राप्त कर लिया गया है और टेंडर प्रक्रिया जारी है। इससे भविष्य में पर्यावरण अनुकूल यातायात को बढ़ावा मिलेगा।
🌿 राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत धूल रहित सड़कें-
एनसीएपी योजना के अंतर्गत नगर के प्रमुख मार्गों के किनारे इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य शीघ्र शुरू होने जा रहा है। लगभग ₹3.30 करोड़ की लागत से इन कार्यों के टेंडर जारी हो चुके हैं। इससे शहर की सड़कों पर धूल नियंत्रण में मदद मिलेगी।
घर-घर कूड़ा उठान के लिए नई कंपनी का कार्य शुरू
–
नगर निगम के सभी 40 वार्डों में घर-घर से कूड़ा उठाने का कार्य अब नई कंपनी नेचर ग्रीन प्रा. लि. द्वारा किया जा रहा है। कंपनी ने 16 अक्टूबर 2025 से काम शुरू कर दिया है। साथ ही, शासन से शीघ्र ही 29 नई गाड़ियाँ निगम को मिलने वाली हैं जिससे सफाई व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
रजत जयंती पार्क का निर्माण होगा-
उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ऋषिकेश में रजत जयंती पार्क का निर्माण किया जाएगा। शासन से इस परियोजना को स्वीकृति प्राप्त हो गई है। लगभग ₹1.80 करोड़ की लागत से यह सुंदर पार्क तैयार कर जनता को समर्पित किया जाएगा।महापौर शम्भू पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और सहयोग से ऋषिकेश के विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने नगर निगम ऋषिकेश की ओर से मुख्यमंत्री का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।



