खटीमा :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई खटीमा पहुंचकर अपने निजी आवास पर तिरंगा लगाया

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई खटीमा पहुंचकर अपने निजी आवास पर तिरंगा लगाया। झण्डा लगाने के दौरान उनकी पत्नी श्रीमती गीता धामी भी मौजूद थी।इस अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो चुका है, जिसके क्रम में अपने निजी आवास पर झंडा लगाया गया है।

ALSO READ:  ऋषिकेश : स्वामी आत्मानंद जी महाराज प्रेमी (मलरिया वाले)  के 43वें निर्रवाण दिवस पर भावपूर्ण श्रधान्जली अर्पित की गयी संत महात्माओं द्वारा

उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आजादी का प्रतीक है। तिरंगा हमारी आन- बान,शान, सम्मान, स्वाभिमान के साथ ही हमारी एकता, अखंडता व पहचान का प्रतीक है।उन्होंने समस्त राज्यवासियों से आज़ादी के प्रतीक “तिरंगा झण्डे“ को अपने घरों पर लगाने का आह्वान किया।

ALSO READ:  रामनगर: मंत्री सुबोध उनियाल ने कार्बेट टाइगर रिजर्व के धनगढ़ी गेट पर सौविनियर सेंटर का किया उद्घाटन, वनाग्नि सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

Related Articles

हिन्दी English