J&K :पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल और उनकी पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
भद्रवाह/जम्मू : शुक्रवार को डोडा जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल और उनकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चे घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब उनकी गाड़ी सड़क से फिसलकर एक नाले में जा गिरी।यह दुर्घटना सुबह करीब 9 बजे हुई, जब वे चारों अपनी SUV से भद्रवाह से बानी जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल जुल्फिकार अली, जो भद्रवाह में डिस्ट्रिक्ट स्पेशल ब्रांच (DSB) में तैनात थे, और उनकी पत्नी रेहाना बेगम की मौके पर ही मौत हो गई।उन्होंने बताया कि इस घटना में उनके दो बच्चे- अरशद अहमद (20) और कामरान अहमद (24), घायल हो गए हैं। उन्हें भद्रवाह के सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ALSO READ:  ऋषिकेश :वर्तमान में वैश्विक अशांति के बीच परमार्थ से निकलेगी अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव से ध्यान की किरण, 9 से 15 मार्च के बीच IYF 2026

Related Articles

हिन्दी English