जानकी झूला पूर्णानंद घाट  पर महिला गंगा आरती के दौरान श्रद्धालुओं पर हुई पुष्प वर्षा..हर-हर महादेव से गूंजा पूर्णानंद घाट 

Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती :   पूर्णानंद घाट पर विश्व प्रसिद्ध महिला गंगा आरती पर अनोखी होली देखने को मिली। जहां ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के तत्वाधान में गंगा आरती के दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। इस दृश्य को देखकर सब खुशी से हर-हर महादेव का उद्घोष करने लगे।  ऋषिकेश गंगा आरती के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी जी ने बताया कि आज फूलों की होली खेली गई। गुलाब, गेंदा और चमेली के फूलों को भक्तों के ऊपर डाला गया जो शांति और एकता का परिचय देता है। भक्तों से अपील की गई कि होली के इस त्योहार को शांति और प्यार से मनाएं। सभी को साथ लेकर मेल-मिलाप से रंगों का उत्सव मनाएं।  गंगा आरती में मुख्य रूप से डॉक्टर ज्योति शर्मा, आशा डंग,  गायत्री रावत, वंदना नेगी, प्रमिला देवी, पुष्पा शर्मा, पूनम आदि लोगों ने फूलों की होली खेली.

Related Articles

हिन्दी English