ऋषिकेश : जगदीश चंद्र बसु का जीवन था हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत : उमाकांत पंत

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : गुरुवार को सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश में जगदीश चंद्र बसु के जीवन के बारे में हुआ मंथन।

प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे जिन्हें भौतिकी, जीवविज्ञान, वनस्पतिविज्ञान तथा पुरातत्व का गहरा ज्ञान था। जिन्होंने रेडियो और सूक्ष्म तरंगों की प्रकाशिकी पर कार्य किया। वनस्पति विज्ञान में उन्होनें कई महत्त्वपूर्ण खोजें की। साथ ही वे भारत के पहले वैज्ञानिक शोधकर्त्ता थे, जिन्होंने एक अमरीकन पेटेंट प्राप्त किया। उन्हें रेडियो विज्ञान का पिता भी माना जाता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ आचार्य विनय सेमवाल ने बताया कि वायरलेस नेटवर्क की खोज का श्रेय भी जगदीश चंद्र को जाता है।

ALSO READ:  नैनीताल : भवाली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की, कहा पीड़ित परिवार को दिलाएंगे आर्थिक सहायता

इस अवसर पर विद्यालय के अनेकों छात्र छात्राओं ने उनके जीवन की विशेष बातो को बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए विधार्थियो के सामने रखा । इस अवसर पर विद्यालय के भौतिक विज्ञान के वरिष्ठ आचार्य वीरेंद्र कंसवाल, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना, गृह परीक्षा प्रभारी कर्णपाल बिष्ट, यशोदा भारद्वाज व सभी विधार्थी उपस्थित रहे।

ALSO READ:  UK : माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर

Related Articles

हिन्दी English