पौड़ी में रांसी स्टेडियम में मनाया जाएगा अन्तराष्ट्रीय योग दिवस

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
पौड़ी :  21 जून अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रांसी स्टेडियम में योगाभ्यास किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री  डॉ. धन सिंह रावत प्रतिभाग करेंगे।जनपद स्तर पर अन्तराष्ट्रीय योग दिवस रांसी स्टेडियम पौड़ी में प्रातः 07 बजे से शुरू किया जायेगा। योग दिवस मे अवसर पर मंत्री के अलावा गढ़वाल आयुक्त, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। वहीं पर्यटन विभाग द्वारा योग दिवस के उपलक्ष्य में कंडोलिया मैदान से मांडाखाल तक साइकिल रैली का आयोजन भी किया जायेगा।
———————————21 जून को कलेक्ट्रट पौड़ी में लगेगा जनता दरबार

ALSO READ:  UK : टिहरी लेक फेस्टिवलः पर्यटन के मेले में हरित छाया, जोड़ा O2...जानें

आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में 21 जून, 2024 को कलेक्ट्रेट सभागार पौड़ी में केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनमानस तक पहुंचाये जाने के संबंध में जनता दरबार आयोजित किया जायेगा। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में पूरी तैयारी के साथ प्रतिभाग करने के निर्देश दिये हैं।

ALSO READ:  UK : ₹1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Related Articles

हिन्दी English