यूपी :सुल्तानपुर में पहलगाम हमले की पहली बरसी पर इंडियन एयरफोर्स ने किया युद्धाभ्यास

ख़बर शेयर करें -
  • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सुल्तानपुर में सुखोई और मिराज इमरजेंसी लैंडिंग की दिखी गर्जना
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से हैँ जहाँ पहलगाम हमले की पहली बरसी पर इंडियन एयरफोर्स ने युद्धाभ्यास किया,पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुखोई और मिराज इमरजेंसी लैंडिंग की गर्जना देखने कों मिली।आपको बता दें यूपी के सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर तीसरी बार लड़ाकू विमानों का युद्धाभ्यास किया गया,सुखोई और मिराज इमरजेंसी लैंडिंग की गर्जना देखी गई,फाइटर जेट्स ने अपना शौर्य दिखाया, पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे पर बने अरवल किरी-करवत हवाई पट्टी पर भारतीय वायुसेना का बेहतरीन युद्धाभ्यास रहा,इमरजेंसी लैंडिंग को देखते हुए आपातकालीन स्थिति में सेना ने अपना शौर्य दिखाया,आगे बताते चलें कि दें यह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो शिफ्ट में शो किया गया.
पहला शो दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक रहा जबकी दूसरा शो शाम 6 बजे से रात 9 तक चला,यह आयोजन युद्ध जैसी आपात स्थित से निपटने के लिए नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर किया गया,इसका आयोजन उस दिन किया गया, जब बीते वर्ष पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा 26 निर्दोष भारतियों का कत्लेआम किया गया था,जिसके बाद इंडियन आर्म्ड फोर्सेज की तरफ से 6 मई को ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान पर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। देश के वीरों ने इमरजेंसी लैंडिंग का गर्जना को वीरता के साथ प्रकट किया,देश के वीर सपूतो को याद किया गया।वहीं पहलगाम हमले की पहली बरसी को देखते हुए इस सैन्य प्रदर्शन के लोगों में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला।

Related Articles

हिन्दी English