ऋषिकेश :राज्य निर्माण सेनानियों की बैठक में खसरा नंबर 276 और पुराना रोडवेज बस अड्डा पर बन रहे आलीशान फ्लैट वाली भूमि पूर्व में किसके नाम थी? दोनों की जांच की मांग की गयी

बैठक में 9 बिंदुओं पर हुई चर्चा और मांग की गयी इनको सरकार पूरा करे

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : राज्य निर्माण सेनानियों (राज्य आंदोलनकारी) की एक आवश्यक बैठक नगर निगम परिसर ऋषिकेश स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी हॉल में हुई बैठक में समिति द्वारा कई प्रस्ताव पास किए गए/ इसमें मुख्य रूप से चिन्हीकरण करण समिति के सदस्य डीएस गुसाई ने कहा कि सरकार बहुत जल्दी चेन्नई करण की प्रक्रिया तथा 10% क्षतिज आरक्षण लागू करने जा रही है. जिसकी प्रक्रिया शासन में गतिमान है. बैठक में मुख्य रूप से जो प्रस्ताव पास किए गए. उनमें प्रमुख बिंदु वार इस प्रकार है.

नंबर 1 ऋषिकेश स्थित खसरा नंबर 276 की जिला प्रशासन से जांच की मांग की गई. नंबर 02 पुराना रोडवेज बस अड्डा जहां पर आलीशान फ्लैट बनाए जा रहे हैं उक्त भूमि पूर्व में किसके नाम थी इसकी भी जांच की मांग की है. नंबर 03 कावड़ यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाए जाने की मांग की गई ताकि स्थानीय लोगों को दिक्कत का सामना ना करना पड़े. नंबर 04 चार धाम यात्रा के दौरान सभी यात्रियों का का रजिस्ट्रेशन आवश्यक रूप से होना चाहिए. नंबर 5 ऋषिकेश में प्राचीन धर्मशालाएं जिनके नाम से ऋषिकेश मशहूर था वहां आलीशान मॉल वह बिल्डिंग बन गए इनकी भी जांच की मांग उठाई गई. नंबर 06 नेशनल हाईवे विभाग द्वारा ऋषिकेश शहर में चौड़ीकरण का कार्य क्यों रोका गया ? चौड़ीकरण का कार्य पुनः शुरू किया जाए. यह किसके आदेश पर रोका गया ? नंबर 07 ऋषिकेश को अतिक्रमण से मुक्ति कब मिलेगी जिला प्रशासन से मांग की गई ऋषिकेश को अतिक्रमण मुक्त किया जाए. नंबर 08 ऋषिकेश में आवारा पशुओं के लिए पशु बाड़े बनाए जाएं आवारा पशुओं को उसमें उनकी व्यवस्था की जाए. प्रतिदिन एक्सीडेंट से पशुओं को निजात मिल सके. नंबर 09 लव जिहाद तथा लैंड जेहाद पर सरकार ठोस कानून बनाए ताकि इस पर रोक लग सके.

ALSO READ:  UK : पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त कॉन० अनिल सिंह पुलिस सेवा से बर्खास्त

बैठक में विचार रखने वालों में वेद प्रकाश शर्मा, डीएस गुसाईं, गंभीर मेवाड़, बलवीर नेगी, विक्रम भंडारी, रुकम पोखरियाल, गुलाब सिंह रावत, युद्धवीर चौहान, बेताल धनाई, हरि सिंह नेगी, डोभाल सत्य प्रकाश ज़ख्मोला, संजय पोखरियाल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा बृजेश डोभाल कुसुम लता शर्मा, उर्मिला डबराल, रामेश्वरी चौहान, जयंती नेगी, शकुंतला नेगी, दर्शनी रावत, जया डोभाल, कमला रौतेला, कमला पोखरियाल, सुशीला राणा, सुशीला शर्मा, कमला नेगी, मधु डबराल, द्वारिका बिष्ट, चंद्रमा बडोनी, राखी उपाध्याय, मुन्नी ध्यानी, शीला ध्यानी, आरती ध्यानी, लक्ष्मी बूढ़ा कोटी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे. बैठक की अध्यक्षता बलवीर सिंह नेगी तथा संचालन वेद प्रकाश शर्मा ने किया.

ALSO READ:  सोशल मीडिया से दूरी आपको पहुंचाएगी आपकी मंजिल तक -शिक्षक नरेन्द्र खुराना

Related Articles

हिन्दी English