ऋषिकेश : प्रगति विहार क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाए जाने को लेकर अधिकारियों और क्षेत्रवासियों के साथ गहन चर्चा हुई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : शुकवार को  प्रगति विहार मंदिर प्रांगण में प्रगति विहार क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाए जाने को लेकर अधिकारियों और क्षेत्रवासियों के साथ गहन चर्चा की गई, ताकि जनता को निर्माण कार्य के दौरान कोई परेशानी न हो।    प्रगति विहार समिति अध्यक्ष पूर्व पार्षद राकेश सिंह मियां ने बताया कि आज केएफडब्ल्यू पोषित सिविर योजना, लागत 150 . 99 करोड़ के पैकेज – 6 के तहत होने वाले निर्माण कार्य के संबंध में आज उत्तराखंड पेयजल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर संजीव वर्मा, कॉन्टैक्टर मैनेजर युवराज बेरी व प्रगति विहार समिति के सदस्यों के साथ सीवर लाइन बिछाए जाने को लेकर एक रोड मैप तैयार कर निर्माण कार्य करने की योजना बनाई गई है ।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द

समिति अध्यक्ष राकेश सिंह व पार्षद सरोजिनी थपलियाल ने कहा कि प्रगति विहार क्षेत्र में सिविर लाइन का कार्य गुणवत्ता के साथ व तय समय के भीतर पूरा किया जाए और इस कार्य के दौरान जो भी सड़के व पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो, उसको विभाग कार्य के साथ-साथ मरमत भी करते रहें, ताकि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो, कई अन्य क्षेत्रों में शिविर लाइन कार्य होने के कारण सड़के टूटी पड़ी हैं जिस कारण वहां के परेशान हैं इस तरह की स्थिति यहां पैदा ना हो यह विभाग से मांग है और हम सभी का सहयोग हमेशा विभाग के साथ रहेगा ।

परियोजना प्रबंधक संजीव वर्मा ने आश्वासन दिया कि कार्य गुणवत्ता व तय समय के भीतर ही पूर्ण किया जाएगा और विभाग की कोशिश रहेगी की जनता को कम से कम परेशानी हो ।इस मौके पर मीटिंग में सहायक अभियंता दीपक वत्स, धर्मेंद्र कुकरेती, कनिष्ठ अभियंता ललित सतवाल, संजय नेगी, देवेश्वर रतूड़ी, कुंवर सिंह बिष्ट, ओपी ध्यानी, नीरज अग्रवाल, धन सिंह बटोला, मनोरंजन देवरानी, राजेंद्र नवानी, टेकचंद सैनी, सीपी ध्यानी, नरेंद्र कंडारी, श्रीमती आरती मंमगाई, बाला राउत, दीवान पवार, समा रावत, सहदेव राठौर, खेमराज बहुगुना, क्रांति भंडारी, कमलेश डंगवाल, शशि ध्यानी, धीरेन्द्र रावत, सोहन सिंह बिष्ट, दीपक रावत, जबर सिंह रावत, अनिल उनियाल, जगदीश थपलियाल आदि समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English