चक जोगीवाला में 4 दिन से पिंजरा खाली, घरों में शिकार तलाश रहा गुलदार, तस्वीरें कैद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • पिंजरा खाली तो क्योँ फंसेगा गुलदार ? ग्रामीणों ने इसे सही करने की मांग की
  • वन विभाग से गश्त बढाने की मांग की है ग्रामीणों ने 
ऋषिकेश : चकजोगीवाला क्षेत्र में गुलदार की लगातार गतिविधियों से ग्रामीण दहशत में हैं। गुलदार पिछले कई दिनों से आबादी वाले घरों तक पहुँचकर पालतू कुत्तों को शिकार बनाने की कोशिश कर रहा है। शनिवार रात उसने नवीता गुनसोला के घर में घुसकर कुत्तों पर झपटने की कोशिश की, जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुईं। तेज आवाज होने पर गुलदार वहां से भाग निकला।वन विभाग ने करीब चार दिन पहले गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था, लेकिन अभी तक वह उसमें नहीं फँसा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिंजरे में चारे की व्यवस्था न होने से गुलदार आकर्षित नहीं हो रहा है। ग्राम प्रधान मोहर सिंह असवाल ने रात्रि गश्त और पिंजरे की व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
ALSO READ:  UK: कालाढूंगी में एक दिवसीय कैरियर काउन्सिलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित, 87 छात्राओं ने प्रतिभाग किया
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English