यूपी : भारत विकास परिषद का होली मिलन समारोह संपन्न,सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

- फूलों की होली व भक्ति गीतों के बीच लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की दी शुभकामनाएं
दीपांकुश चित्रांश क़ी रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ भारत विकास परिषद कुशभवनपुर शाखा की ओर से जिले में स्थित एक निजी होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। फूलों की होली और भक्ति गीतों के बीच सदस्यों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष रविकान्त अग्रहरी पूर्व जिला समन्वय प्रवीण अग्रवाल पिंटू, महिला संयोजिका श्वेता कसौधन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित और पुष्पांजलि राष्ट्रगीत के साथ होली मिलन का कार्यक्रम शुभारंभ किया गया
।
।समारोह में जिले के सुप्रसिद्ध गायक राजवीर श्रीवास्तव ने मनमोहक प्रस्तुति दी। फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम संयोजक दीपक जायसवाल ने सभी सदस्यों को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यकम का संचालन सच्चिदानंद माधव ने किया, प्रान्तीय सह महिला संयोजिका रचना अग्रवाल पूर्व महिला संयोजिका दीपिका टण्डन और वर्तमान महिला संयोजिका द्वारा बच्चों का गेम,कपल्स गेम का मनोरंजन के साथ फूलों और गुलाल की होली के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हुए गेम के सभी विजेताओं को निवर्तमान अध्यक्ष आलोक कानोडिया द्वारा पुरस्कृत किया गया,कार्यक्रम के संयोजक दीपक जायसवाल द्वारा गिफ्ट भेंट और सह संयोजक रवि अग्रहरि एवं अतुल कसौधन द्वारा सभी बच्चों को चॉकलेट भेंट के साथ रंगारंग होली मिलन का कार्यक्रम राष्ट्रगान से साथ संपन्न किया गया ।




