हिमाचल : ज़हरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, मंडी जिले के सलापड़ की घटना, 2 गंभीर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पांच लोगों की मौत हो गयी जहरीले शराब पीने से. मामला मंडी के सुंदरनगर उपमंउल के बिलासपुर-मंडी सीमा पर सलापड़ में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 का सुन्दर नगर हॉस्पिटल में उपचार जारी है. बताया जा रहा है कि अवैध रूप से लायी गयी शराब को 7 लोगों ने पीया। पीने के बाद सबकी हालत खराब होने लगी। जानकारी के अनुसार 3 लोगों की पहले ही मौत हो गई जबकि 2 की बाद में इलाज के दौरान मौत हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने इस घटना कि पुष्टि की है। शराब कैसे आयी कहाँ से आयी इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Ad

Related Articles

हिन्दी English