नायक (गनर) अजय जैसवाल के जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

भारतीय सेना का एक जवान वीरगति को प्राप्त हो गया. देश के खातिर अपनी जान गँवा दी. शहीद हो गया. नाम है अजय जैसवाल. सेना के पूर्वी कमान की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया,  लेफ्टिनेंट जनरल आर सी तिवारी, #आर्मी_कमांडर, #पूर्वी_कमान और सभी रैंक, #323MedRegt के नायक (गनर) अजय जैसवाल के #जम्मू_कश्मीर में ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। #भारतीय_सेना दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ है।

शहीद जवान अजय जायसवाल का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर पहुँचा पश्चिमी बंगाल के  दुर्गापुर, नम आंखों से अंतिम विदाई दी गयी.  दुर्गापुर के ममता बाजार, विद्यासागर पल्ली निवासी भारतीय सेना के जवान अजय जायसवाल की शहादत से पूरे क्षेत्र में मातम छाया हुआ है। जानकारी के अनुसार, जम्मू में सेना के युद्धाभ्यास के दौरान तोप का गोला फटने से हुई एक दुर्घटना में अजय जायसवाल वीरगति को प्राप्त हुए। शहीद जवान अविवाहित थे और उनके अकाल निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद जवान का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर विशेष विमान द्वारा दुर्गापुर के अंडाल एयरपोर्ट पहुँचा, जहाँ से उसे पानागढ़ वायुसेना बेस ले जाया गया। शुक्रवार को जब शहीद का शव उनके पैतृक निवास विद्यासागर पल्ली पहुँचा, तो हजारों नम आँखों ने उन्हें विदाई दी। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सेना के तरफ से पूरे सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आम लोगों ने देशभक्ति नारे लगाए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर दुर्गापुर के एसडीएम सुमन विश्वास, प्रशासक बोर्ड की चेयरपर्सन अनिंदिता मुखर्जी, उत्तम मुखर्जी और उज्ज्वल मुखर्जी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ALSO READ:  मुनि की रेती : १६ से २२ मार्च तक हो अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव होगा आयोजित गंगा रिसोर्ट में

Related Articles

हिन्दी English