हरीश रावत ने उठाये सवाल राज्य सरकार पर, ऋषिकेश समेत 5 PWD गेस्ट हाउस को PPP मोड पर देने के मामले में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता हरीश रावत ने राज्य सरकार के पांच गेस्ट हाउस को PPP मोड पर देने के फैसले पर सवाल उठाये हैं. उनका कहना है राज्य सरकार इनको नहीं संभाल पा रही है. जबकि ये प्राइम प्रॉपर्टी हैं. शानदार लोकेशन पर हैं. रावत ने सवाल उठाते हुए कहा है, हामारे राज्य की प्रॉपर्टी है,  कोई और कमाये ये कैसे हो सकता है ? उन्होंने कहा #मंत्रिमंडल ने पॉच पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउसेज को, जिनमें रानीखेत, दुगलबिट्टा, ऋषिकेश, उत्तरकाशी, हर्षिल को पीपीपी मोड पर देने का निर्णय लिया है। यह पांचों गेस्ट हाउस उत्तराखंड पीडब्ल्यूडी की शान हैं और अपने आप भी बड़ी डिमांड पर हैं। आप उनकी देख-रेख का प्रबंध नहीं कर पा रहे हैं, इसका अर्थ यह नहीं है कि आप उनको पीपीपी मोड पर दे दें। संपत्तियां हमारे राज्य की और कमाने के लिए कोई और? लड़ने को भतीजा और खाने को कोई और बाहर वाला।”

Related Articles

हिन्दी English