हरिद्वार: हेट स्पीच केस :जितेंद्र त्यागी के बाद दूसरी गिरफ़्तारी हुई, यति नरसिंहानंद गिरि को उत्तराखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार: हरिद्वार हेट स्पीच मामले में दूसरी गिरफ्तारी हो गई है. यति नरसिंहानंद गिरी को उत्तराखण्ड पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनको गिरफ्तार कर नगर कोतवाली हरिद्वार लेकर पुलिस आई है.

इससे पहले वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था. यह मामला काफी सुर्खियों में है. सुप्रीम कोर्ट में भी घृणित भाषणों को लेकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है. नागरिक संगठनों और कई अन्य हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमना औऱ अन्य हस्तियों को भी पत्र लिखा गया है. हरिद्वार धर्म संसद में मुस्लिमों के खिलाफ हेट स्पीच को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने गुरुवार को पहली गिरफ्तारी की थी.

ALSO READ:  UK :150 साल पुरानी हल्द्वानी की श्री राम बारात इस वर्ष 11 अक्टूबर को नगर में निकलेगी

इस गिरफ्तारी को लेकर यति नरसिंहानंद ने पुलिस अफसरों को धमकी भी दी थी. उन्होंने कहा था, “तुम सब मरोगे और अपने बच्चों को भी मरवाओगे. नफरती भाषण देने के आरोपी धर्मगुरुओं में यति नरसिंहानंद भी शामिल हैं. हरिद्वार में धर्म संसद में हेट स्पीच को लेकर पुलिस वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

ALSO READ:  UK :महापौर शम्भू पासवान  ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, नगर स्तरीय क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English