हल्द्वानी : भाजपा प्रत्याशी डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला को लोगों ने लिया हाथों हाथ जनसंपर्क के दौरान, पूरन चन्द्र जोशी की भी हुई घर वापसी ली भाजपा की सदस्यता

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी : हल्द्वानी से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला ने आज जनसम्पर्क किया वहीँ जहाँ पर भी गए जिस गली में गए वहां लोगों ने उनको हाथों हाथ लिया. लोगों ने मन से रौतेला का स्वागत किया. कई लोग छतों में थे उन्होंने मन से हाथ हिलाकर मुस्कान के साथ अपने नेता का स्वागत अभिनन्दन किया. यही एक नेता की पूंजी होती है. जनता उसको माथे पर रखे.

हल्द्वानी में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डा० जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला ने हिमालय फार्म, रामपुर रोड, बरेली रोड और नवाबी रोड में बैठक एवं जनसम्पर्क किया। नवाबी रोड़ में पूरन चन्द्र जोशी वरिष्ठ भाजपा नेता को आज डा० जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला ने पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलायी | वहीं सदस्यता ग्रहण करवाते हुए उन्होंने कहा कि पूरन चन्द्र जोशी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता है। लेकिन विगत चुनाव में कांग्रेस में चले गए थे। जिन्होंने आज फिर घर वापसी की है।

ALSO READ:  UK : ब्रह्मपुरी में जगतगुरु द्वाराचार्य स्वामी दयाराम योगानंदाचार्य महाराज का 73वां जन्म महोत्सव  बड़ी धूमधाम से मनाया गया

वहीँ इस दौरान पूरन चन्द्र जोशी की घर वापसी हुई. इस वापसी से नवाबी रोड़ क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होगी। जनसम्पर्क में भ्रमण के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने स्थानीय निवासियों का आर्शीवाद प्राप्त किया। जिसके बाद डा० जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला ने सबका आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि विधानसभा पहुंचने के बाद में जनसेवक के मैं आप सब के बीच सदा उपस्थित रहूँगा.

ALSO READ:  UK : जनपद नैनीताल में अवैध रूप से संचालित दवाखानों, नीम-हकीमों और झोलाछाप क्लीनिकों पर होगी अब सख्त कार्रवाई, टीमों का हुआ गठन - जिलाधिकारी

वहीं जनसम्पर्क में पार्षद देवेश अग्रवाल, नरेन्द्र पटियानी, शरद तिवारी, मंजू भटियानी, विरेन्द्र जायसवाल, सिद्धार्थ अरोडा, सचिन शर्मा, राजीव पाण्डे, कमल जोशी, ललित गुप्ता, मोहन तिवारी, बबली वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे |

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English