दिल्ली में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी मिले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  किंजरापु राममोहन नायडू  से, गढ़वाल में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने का किया आग्रह

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
नई दिल्ली : बुधवार को  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  किंजरापु राममोहन नायडू  से मुलाकात कर गढ़वाल लोक सभा के विभिन्न क्षेत्रों में हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए निवेदन किया। बलूनी ने जानकारी देते हुए बतया, मैंने उनसे आग्रह किया कि रामनगर, लैंसडाउन, पौड़ी, गोपेश्वर और जोशीमठ को देहरादून से उड़ान योजना से जोड़ने पर विचार किया जाए तथा गौचर (चमोली) हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण में आ रही अड़चनों को भी दूर किया जाए।केंद्रीय मंत्री  से इन सभी विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई तथा उन्होंने इन सभी मांगों पर जल्दी कार्यवाही का आश्वासन दिया।
ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में हैलीपैड विस्तार एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹ 2.13 करोड़ की धनराशि

Related Articles

हिन्दी English