UK : गढ़ महिला उत्थान समिति, ऋषिकेश द्वारा मातृशक्तियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • सनातन की असली ध्वजवाहक मातृशक्ति – जयेंद्र रमोला
आज दिनांक 3/4/2026 को गढ़ महिला उत्थान समिति, ऋषिकेश द्वारा मातृशक्तियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। ख्य वक्ता जयेंद्र रमोला व हर्षपति सेमवाल ने कहा कि मातृशक्ति ही सनातन धर्म की वास्तविक ध्वज वाहक है, जो न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज को संस्कार, संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य कर रही है मातृशक्तियों को सशक्त और संगठित करना ही समिति का मुख्य उद्देश्य है, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर समाज में एक मजबूत भूमिका निभा सकें, गढ़ महिला उत्थान समिति लगातार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने तथा उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
समिति उपाध्यक्ष संगीता राणा एवं समिति सचिव कृष्णा रमोला ने बैठक के दौरान महिलाओं के साथ विस्तृत चर्चा की बैठक में महिलाओं ने अपने दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं—जैसे घरेलू चुनौतियां, सामाजिक असमानता, आर्थिक कठिनाइयां और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों—को खुलकर सामने रखा समिति ने इन सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया और यह भी कहा कि हम सभी मातृशक्तियां एकजुट होकर इन चुनौतियों का सामना करेंगी तथा मिलकर हर समस्या का समाधान निकालते हुए समाज में एक सकारात्मक और मजबूत परिवर्तन लाने का कार्य करेंगी।बैठक में समिति सदस्य उमा ओबेरॉय,पुष्पा देवी, भुवनेश्वरी देवी, राम पेटवाल, गीता जोशी, पार्वती पेटवाल, सत्यभामा देवी, दीपिका पटवाल, पूजा तिवारी, सरिता देवी, सुनीता चौहान, विनीता देवी, सुशीला, सुशीला देवी, पिंकी राणा, मुन्नी देवी, शांति देवी, विमला देवी, सुमित्रा देवी, पार्वती देवी, प्रमिला देवी,कविता देवी, गीत देवी, रामेश्वरी देवी, पूनम देवी, सीमा देवी, अनीता चौहान, अंजू पनौती, मधु बडोनी, शांति थपलियाल, रामा देवी, सोना थपलियाल, सुषमा देवी भट्ट, पूजा देवी, दीपिका देवी,पुष्पा देवी, इमला देवी, रामप्यारी देवी, सुमन सेमवाल,पूनम पेटवाल, सुषमा, सुंदरी देवी, मनीषा, शशि, सावित्री देवी आदि मौजूद थे।
ALSO READ:  ऋषिकेश : परमार्थ निकेतन में गूंजी ॐ योगी की ऐतिहासिक साधना, स्वामी चिदानन्द सरस्वती  से हुई विशेष भेंट

Related Articles

हिन्दी English