(भर्ती) टिहरी में पूर्व सैनिक एंव सैनिक विधवाओं के पुत्रों के लिए निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण का आयोजन

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

टिहरी :  जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी टिहरी गढ़वाल कर्नल (अ०पा०) योगेन्द्र कुमार  ने बताया कि पूर्व सैनिक एंव सैनिक विधवाओं के पुत्रों हेतु निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिक एंव सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना/अर्द्धसैनिक/पुलिस बल में भर्ती हेतु निःशुल्क ष्भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिनांक 17 जून 2024 से 11 अगस्त 2024 तक राज्य सैनिक विश्राम गृह, 15-सी कालीदास मार्ग, हाथीबडकला, देहरादून में संचालित किया जायेगा। जनपद टिहरी के इच्छुक युवा अभ्यर्थी दिनांक 06 मई 2024 तक जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास कार्यालय टिहरी में अपना नाम दर्ज करवा सकते है। अधिक जानकारी हेतु उनके कार्यालय के दूरभाष न०-01376-234145 पर सम्पर्क कर सकते हैं द्य

ALSO READ:  UK : ऑपरेशन क्रैक डाउन, लक्ष्मण झूला पुलिस चंडीगढ़ से ढूंढ लायी गायब हुए ब्यक्ति को

Related Articles

हिन्दी English