पूर्व मानव संसाधन विकास (उच्च शिक्षा) राज्य मंत्री, पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त, भाजपा सांसद, कुलाधिपति गुरूकुल कांगड़ी विश्व विद्यालय, सत्यपाल सिंह आये परमार्थ निकेतन


- पूर्व मानव संसाधन विकास (उच्च शिक्षा) राज्य मंत्री, पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त, भाजपा सांसद, कुलाधिपति गुरूकुल कांगड़ी विश्व विद्यालय, सत्यपाल सिंह आये परमार्थ निकेतन
- परमार्थ निकेतन की विश्व विख्यात गंगा की आरती में किया सहभाग
- पूज्य स्वामी से भेंट कर विभिन्न समसामयिक घटनाओं पर किया विचार विमर्श
- स्वामी ने गंगा की आरती के दौरान सभी को अपनी धरती को थोड़ा और हरा-भरा बनाने के लिए पौधा रोपण करने हेतु किया प्रेरित

सत्यपाल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में युवा डिजिटल संस्कृति से बहुत अधिक प्रभावित है। आज की युवा संस्कृति डिजिटल क्रांति के साथ जुड़ी है। वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का उपयोग करके अपने विचारों, अनुभवों, और आकांक्षाओं को साझा करते हैं। युवाओं को अपनी संस्कृति, मूल, मूल्यों, आदर्शों से जोड़ने व उसके महत्व को समझाने के लिये डिजिटल क्रान्ति को ही अपनाना होगा। पूज्य स्वामी प्रतिदिन गंगा आरती के माध्यम से समाज, राष्ट्र, संस्कृति, प्रकृति व पर्यावरण के विषय में गंगा आरती के माध्यम से संदेश देते हैं और यह संदेश सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म के माध्यम से प्रसारित किया जाता है जिसका व्यापक प्रभाव पड़ता है। वे अपने विचारों और चिंतन के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। स्वामी , युवाओं को भारतीय संस्कृति के मूल्यों को समझने, उन्हें अपनाने और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिदिन गंगा आरती के माध्यम से प्रेरित करते हैं वास्तव में यह अद्भुत प्रयास है।उन्होंने कहा कि हम सभी को शान्ति चाहिये, हम कोई भी मंत्र बोलते है तो तीन बार शान्ति, शान्ति, शान्ति बोलते है अर्थात हमें तीन प्रकार की शान्ति चाहिये। प्रथम शान्ति – शारीरिक शान्ति, आन्तरिक शान्ति और प्राकृतिक शान्ति। हमें शान्ति चाहिये तो प्राकृतिक संसाधनों का आदर करना होगा।स्वामी ने सत्यपाल सिंह को रूद्राक्ष का पौधा माँ गंगा के आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया।