देहरादून : पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ नहीं रहे

ख़बर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के नेता मोहन सिंह रावत “गांववासी” का निधन हो गया है।

शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। 84 वर्षीय गांववासी काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें देहरादून स्थित कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष से भाजपा महेंद्र भट्ट ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। मोहन सिंह गांववासी आपको बता दें 1996 में अभिवाजित उत्तर प्रदेश के विधानसभा के लिए भाजपा के टिकट पर पौड़ी से विधायक चुने गए थे और नवंबर 2000 में उत्तराखंड राज्य बनने क के बाद वे नित्यानंद स्वामी और फिर भगत सिंह कोश्यारी सरकार में भी मंत्री रहे । मूल रूप से वे पौड़ी जिले के रहने वाले थे। गांववासी उनका पूरा नाम मोहन सिंह रावत गांववासी था।वे बेहद ईमानदार और स्वच्छ छवि के नेता रहे हैं। एक समय उनका नाम मुख्यमंत्री पद के लिए भी चर्चा में आया था।

Related Articles

हिन्दी English