ऋषिकेश :फिर तारीफ धामी सरकार की…चिमटा बजा कर भगवान श्री बद्री विशाल की तेल कलश (गाडू घड़ा) कीर्तन शोभायात्रा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत…लेकिन बोले सरकार अच्छा कर रही है

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर कांग्रेस नेता हरीश रावत का धामी सरकार की तारीफ करने का सिलसिला जारी. ऋषिकेश पहुँचने पर भी उन्होंने कहा सरकार अच्छा कर रही है, थोड़ा बहुत जो है वह कर लेंगे. इससे पहले भी कई बार धामी सरकार की तारीफ खुले मंच पर और मीडिया के सामने कर चुके हैं.

ALSO READ:  पिथौरागढ़ : टिम्टा–चमडुंगरा मार्ग पर हुई दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश जारी

 

गुरूवार को भगवान श्री बद्री विशाल जी की तेल कलश (गाडू घड़ा) शोभायात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ऋषिकेश पहुंचकर दर्शन किए, और इस मौके पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी, और कीर्तन मंडली के साथ चिमटा बजा कर भजन भी गाए. उनके साथ महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, राजपाल खरोला, महंत विनय सारस्वत, महिला कांग्रेस अध्यक्षा नीलम तिवारी, शैलेन्द्र बिष्ट, वैशाख सिंह पयाल, कमला प्रसाद भट्ट, पार्षद पुष्पा मिश्रा, कमल रावत, अभिषेक शर्मा, बबलू चौहान, ओम सिंह पंवार, संजय बर्गली, सुमित आदि उपस्थित थे.

ALSO READ:  ऋषिकेश : लक्कड़ घाट में छापा, 146 गैस सिलेंडर जब्त, गैस निकाल रहे थे !

Related Articles

हिन्दी English