ऋषिकेश : तपोवन में विदेशी महिला संदिग्ध हालत में कूदी होटल की छत से, मौत

वी थ्री होटल की तीसरी मंजिल से कूदी महिला

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : तपोवन इलाके में बुधवार को एक विदेशी महिला होटल की छत से कूद गईं। महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।

विदेशी महिला जिसका नाम तोडोस डेनिस क्रिस्टीना (30) बताया जा रहा है रोमानिया की रहने  वाली थी। 6 अप्रैल को यह पहुंची थी। उम्र लगभग 30-32 वर्ष। वह फूटहिल्स होटल में रुकी थी लेकिन बगल मरन वी थ्री होटल में गयी और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। सरकारी हॉस्पिटल ऋषिकेश ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।घटना 9 अप्रैल सुबह 3.30 बजे की है।इससे पहले उसकी तबियत को देखकर उसे डॉक्टर को भी दिखाया गया था और हाथ में ड्रिप भी लगाई गई थी।महिला मानसिक तौर पर बीमार बताया जा रहा है।  मुनि की रेती प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह चौहान ने घटना होने की पुष्टि की है। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने दिल्ली स्थित रोमानियन दूतावास को भी सूचित कर दिया है। पोस्ट मॉर्टम के लिए बॉडी को कब्जे में लेकर सरकारी हॉस्पिटल भेज दिया है।बताया जा रहा है महिला मानसिक तौर पर।परेशान थी। क्या कारण है पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

ALSO READ:  UK : केंद्र से उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात, भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार हेतु ₹461 करोड़ स्वीकृत

Related Articles

हिन्दी English