ऋषिकेश : चोपड़ा फार्म तिराहे पर आग, दुकानों में लाखों का नुकसान,बीना चौहान ने करी मुआवजे की मांग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

 

ऋषिकेश : श्यामपुर खदरी- न्याय पंचायत श्यामपुर के चोपड़ा फार्म तिराहे पर रविवार सुबह लगभग 8:20 बजे दो दुकानों में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि रायल पंजाबी ढाबा में गैस रिसाव होने से आग भड़क उठी। तेज लपटों ने पास स्थित कपड़ों की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर देर से पहुंची।चोपड़ा फार्म तिराहे पर स्थित दीपक भट्ट की शौर्य गारमेन्ट्स दुकान भी आग की चपेट में आ गई। दीपक भट्ट ने बताया कि आग की तेज लपटों से दुकान का आधा सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान की बात कही और प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की।

ALSO READ:  UK :भाजपा के "सेवा संकल्प अभियान” में तहत भाजपा नेता पवन शर्मा ने शिरकत की

रायल पंजाबी ढाबा संचालक दीपक संधु को आग लगने से हल्की चोटें आईं है उनका खाना बनाने वाला सारा समान राख हो गया। कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान ने घटना पर दुख जताते हुए ढाबा संचालकों से गैस सिलेंडर के उपयोग में विशेष सावधानी बरतने की अपील की। साथ ही उन्होंने प्रशासन से प्रभावित दुकान स्वामी को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

ALSO READ:  UK: मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 21 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English