ऋषिकेश : अंकिता भंडारी प्रकरण में अभद्र पोस्ट करने वाले आरएसएस नेता विपिन कर्णवाल के खिलाफ FIR दर्ज हुई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : अंकिता भंडारी प्रकरण में सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने के मामले में टिप्पणी करने वाले रायवाला के रहने वाले विपिन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने वाले विजय पाल सिंह रावत ने प्रेसस विज्ञप्ति जारी कर बताया “उत्तराखंड की बेटी स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पारिवारिक सदस्यों को टारगेट कर अपने फेसबुक के माध्यम से अपमानित अमर्यादित और पीड़ादायक टिप्पणी करने वाले आर एस एस के नेता रायवाला निवासी विपिन कर्णवाल के खिलाफ तहरीर देने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं करने पर पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार आज प्रातः 10:00 बजे रायवाला थाने का घेराव  किया गया”।

घेराव  में क्षेत्र के सैकड़ों जनप्रतिनिधि व मातृशक्ति ने प्रतिभाग किया और विपिन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर 3 घंटे तक रायवाला थाने का घेराव किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच में तीखी झड़पें हुई।लेकिन आंदोलनकारियों ने अमर्यादित बयान देने वाले विपिन कर्णवाल के ऊपर मुकदमा दर्ज व गिरफ्तार करने की मांग की लगातार 3:30 घंटे घेराव  के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी व शहर कोतवाल ने आंदोलनरत लोगों की मुकदमा दर्ज करने की मांग को माना । विपिन कर्णवाल के खिलाफ 153A, 505(2), 509, 66, जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एफ आई आर की प्रति शिकायतकर्ता उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस गरीब बेघर जन प्रकोष्ठ के संयोजक विजय पाल सिंह रावत को सौंपी” ।

ALSO READ:  UK :फिर विवादों में एम्स ऋषिकेश, CRE-3 भर्ती में फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा, अशोक कुमार मीणा गिरफ्तार

“इस दौरान श्याम पुर ग्राम सभा के पूर्व प्रधान देवेंद्र रावत, राज्य आंदोलनकारी सोहन सिंह रौतेला, राज्य आंदोलनकारी देवी प्रसाद व्यास, व्यापार मंडल रायवाला के अध्यक्ष विवेक रावत, कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनोज गुसाईं, भाजपा किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष मोहन सिंह असवाल, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शीशराम कंसवाल, क्षेत्र पंचायत वीर सिंह नेगी, भट्टों वाला के पूर्व प्रधान सतीश रावत मुकेश पांडे, कुसुम जोशी, कमला नेगी, सीता पय!ल, अंशुल त्यागी, अलका छेत्री, सहित सैकड़ों लोगों ने थाना रायवाला घेराव में प्रतिभाग किया । मुकदमा दर्ज होने के पश्चात शिकायतकर्ता विजय पाल सिंह रावत ने कहा कि विपिन कर्णवाल जैसे समाज में वैमनस्य फैलाने वाले विकृत मानसिक रोगी क्षेत्र में रहने योग्य नहीं है! उन्होंने कहा कि विपिन कर्णवाल द्वारा वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई हवेली रेस्टोरेंट के संदर्भ में कल उप जिलाधिकारी ऋषिकेश से प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात कर जांच करवाई जाएगी और बुलडोजर चलाने की कार्रवाई अमल में लाने के लिए मांग की जाएगी”।

ALSO READ:  UK : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर हाउस कीपिंग कर्मचारियों की समस्याओं को सुना

सम्बंधित मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। पोस्ट के बाद राज्य में कई जगह लोगों ने न केवल निंदा की बल्कि विरोध भी किया अलग अलग तरीके से।अब विपिन कर्णवाल की जल्द गिरफ्तारी कर सकती है पुलिस।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English