भारतीय हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बैंगलुरू: भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण कुमार के खिलाफ पोक्सो ऐक्ट में मामला।दर्ज हुआ है। भारतीय हॉकी स्टार खिलाड़ी रहे वरुण कुमार के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।शादी का झांसा देकर होटल में नाबालिक से कई बार रेप करने का आरोप लगा है।

इस खिलाड़ी ने इस साल 2018 में अर्जुन अवार्ड भी जीता था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वरुण ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम के सदस्य रह चुका है। वहीं पीड़ित महिला वर्तमान में एक एयरलाइन स्टाफ के रूप में काम करती है। महिला ने FIR में दावा किय है कि वह 17 साल की थी तब वह 2018 में अर्जुन पुरस्कार विजेता वरुण कुमार से मिली। इस दौरान वरुण बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) में ट्रेनिंग ले रहा था फिर में महिला ने आरोप लगाया है कि उसने इंस्टाग्राम के जरिए उससे संपर्क किया और मिलने पर छोड़ दिया और मैसेज करता रहा जब मैं कोई जवाब नहीं दिया तो उसने अपने दोस्तों से भी उसे मिलने के लिए मनाने को कहा जब वह उससे मिली तो उसने उसके प्रति अपनी पसंद का इजहार किया फिर वह दोस्त बन गई और रिलेशनशिप में आ गए।

ALSO READ:  UK : 6 से 9 मार्च तक टिहरी में होगा “हिमालयन O2 - द टिहरी लेक फेस्टिवल”, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच : मंत्री सुबोध उनियाल

जुलाई 2019 में वरुण ने बात करने के बहाने बेंगलुरु के जयनगर के एक होटल में बुलाया। उसके बाद शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने जब विरोध किया तो उसने अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाने और बाद में उससे शादी करने का वादा किया। FIR में महिला ने बताया कि वरुण ने उस पर शादी के बहाने उसके साथ 5 साल के लंबे रिश्ते के दौरान कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वरुण ने खुद को पीड़िता से दूर करना शुरू कर दिया और उसके कॉल और संदेशों का जवाब देना बंद कर दिया । धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो फोटो वायरल कर दूंगा।

ALSO READ:  ऋषिकेश :परशुराम चौक पर चापड़ से हमला करने वाले आयुष मित्तल और अनिरुद्ध गुप्ता गिरफ्तार

वरुण हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है और दो दिन पहले ही डीएसपी पर में नियुक्ति की थी पंजाब सरकार ने। फिलहाल मामले की पुलिस जांच में जुट गई है।

Related Articles

हिन्दी English