गांजे की तस्करी करने के आरोप में महिला अभियुक्ता माया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
  • ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 240ग्राम अवैध गांजा की तस्करी करते हुए 01 अभियुक्ता माया  को किया गिरफ्तार 
ऋषिकेश : मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को साकार करने के लिए  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  के कुशल निर्देशन में व  क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश  के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के साथ, नशा मुक्त अभियान के अन्तर्गत कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार अवैध शराब/चरस/स्मैक /गांजा आदि तस्करों के ठिकानों  पर दबिश दी जा रही है।ऋषिकेश पुलिस के अनुसार,  इसी क्रम में दि0 19.09.2024 को  रॉयल बेकरी के सामने बनखंडी के पास आकास्मिक चेकिंग के दौरान एक अभियुक्ता- माया पत्नी स्वर्गीय प्यारेलाल निवासी बनखंडी ऋषिकेश को 240 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और  नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
अभियुक्ता माया के पास  से बरामद माल-
  (1)- कुल बरामद240 ग्राम अवैध गांजा*
गिरफ्तार अभियुक्ता-
माया पत्नी स्वर्गीय प्यारेलाल निवासी बनखंडी ऋषिकेश जनपद देहरादून-
पुलिस टीम जिसने गिरफ्तार किया –
1- उ0नि0 दिनेश राणा
2- कांस्टेबल दिनेश
3- कांस्टेबल विकास
4- कांस्टेबल सौरभ बालिया
5- कांस्टेबल शीशपाल रावत
6- महिला कांस्टेबल मित्रा

Related Articles

हिन्दी English