आबकारी टीम ऋषिकेश की चेकिंग में एक ब्यक्ति गिरफ्तार मनसा देवी फाटक से

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : आबकारी आयुक्त  के निर्देश में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत  गुरूवार  को  आबकारी टीम ऋषिकेश के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर एक स्कूटी सवार को मनसा देवी फाटक के पास रोक कर चेक किया गया तो उसके दो काले बैगों में और डिग्गी के भीतर 40 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई.  प्रत्येक पाउच के भीतर डेढ़ लीटर शराब भरी हुई है. कुल 60 लीटर कच्ची शराब कालागढ़ यूपी से तस्करी कर मनसा देवी ऋषिकेश क्षेत्र में बिक्री हेतु लाई जा रही थी. जिसमें वाहन चालक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 72 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

Related Articles

हिन्दी English