ऋषिकेश :श्यामपुर में ३ रेस्टोरेंट में आबकारी की रेड, ३ गिरफ्तार

ऋषिकेश : आबकारी टीम ऋषिकेश एवं जनपदीय परिवर्तन दल देहरादून द्वारा आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में सोमवार रात टीम द्वारा श्यामपुर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर संदिग्ध रेस्टोरेंट की सघन तलाशी ली गई तलाशी लेने पर तीन रेस्टोरेंट संचालकों को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया गया अभियुक्तो के कब्जे से कुल 27 पव्वे माल्टा देशी शराब एवं 6अध्धे व 12 पव्वे रॉयल स्टैग, 3 पव्वे व 2 अध्धे इंपिरियल ब्लू, 6 पव्वे मैकडॉवेल’एस NO.1 अंग्रेजी शराब व 4 केन बियर बरामद हुई तलाशी के दौरान श्यामपुर ऋषिकेश स्थित स्नेक्स रेस्टोरेंट, हैदराबादी बिरियानी प्वाइंट, आरव, आदि के रेस्टोरेंटो से अवैध शराब बिक्री होती पाई गई जिसमें निम्न अभियुक्तों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई (1) मोहित पुत्र राजेंद्र निवासी गुलरानी ऋषिकेश देहरादून (2) सुरजन सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी कठ्या टिहरी गढ़वाल (3) अविनाश पुत्र राजेंद्र यादव निवासी देवरिया बिहार,के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए.



