ऋषिकेश : निगम में जिसने किया अच्छा काम, उसको मिली शाबाशी और ईनाम, मेयर ने बढ़ाया हौसला की तारीफ

सेवाभाव और समर्पण आदर्श कर्मचारी की पहचान : मेयर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: नगर निगम के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को महापौर अनिता ममगाई ने सम्मानित किया।

शुक्रवार की दोपहर निगम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मेयर ने हाऊस टेक्स,बिजली, जन्म मृत्यु, स्टोर, निर्माण एवं स्वास्थ्य विभाग में गुडवर्क करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि सम्मानित होने वाले कर्मचारी अपने साथी कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य की प्रेरणा देंगे।उनहोने कहा कि एक और जहां कई विभागों में अच्छी खासी सैलरी पाने के बावजूद अधिकारी जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने में नाकाम रहते हैं वही महज नौ हजार का वेतन पाने वाले कर्मचारी बारह बारह घंटों तक सेवाएं देकर जमकर मेहनत करते हैं। ऐसे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया जाना बेहद आवश्यक है।उन्होंने कहा कि निगम बनने के बाद अधिकाशतः समय कोरोनाकाल की भेंट चढ़ने के बावजूद निगम के तमाम विभागों के कर्मचारियों ने डटकर अपनी सेवाएं दी हैं। पब्लिक डीलिंग के दौरान हर किसी की अपेक्षा पर खरा उतरना मुमकिन नही होता लेकिन अपने कार्य के दौरान सर्मपण का भाव दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य के लिए मिला सम्मान सदैव और अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

ALSO READ:  UK:जोशीमठ स्थित ज्योर्तिमठ अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर UKD का धरना-प्रदर्शन

महापौर अनिता ममगाईं ने जानकारी देते हुए बताया कि बेहरतीन सेवाएं देने वाले कर्मचारियों की रिपोर्ट कार्ड का ब्योरा मांगा गया था। कर्मचारियों की लिस्ट तैयार कर उन्हें आज सम्मानित किया गया है।स्वच्छता प्रहरियों को भी इस तरह से निगम प्रशासन सम्मानित करता रहा है। इस तरह के कार्यक्रम आगे भी चरणबद्ध तरीके से जारी रहेंगे।

ALSO READ:  UK: नहीं रहे जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

जो निगम कर्मी सम्मानित हुए उनके नाम हैं-

सुंदर सिंह पवार, जितेंद्र कंडारी, धीरेंद्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा, विनोद पुरोहित, संदीप रतूड़ी, दरमियान पवार, अरविंद, सौरव डिमरी, पवन बडोनी, दौलत, कुलदीप पांडेय,गुरमीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

  

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English