तुलसी मानस मंदिर ऋषिकेश में श्री राम कथा का अष्टम दिवस…निर्मल और स्वच्छ मन वाले को मिलते हैं भगवान : कथा मर्मज्ञ स्वामी कृष्णाचार्य महाराज

ख़बर शेयर करें -
  • तीर्थ नगरी ऋषिकेश के मालवीय मार्ग पर तुलसी मानस मंदिर में श्री राम कथा का अष्टम दिवस
  • निर्मल और स्वच्छ मन वाले को मिलते हैं भगवान : कथा मर्मज्ञ स्वामी कृष्णाचार्य महाराज 
  • गवान सर्वज्ञ व्याप्त हैं प्रेम से पुकारने व सच्चे मन से सुमिरन करने पर भगवान कहीं भी प्रगट हो सकते हैं-कथा मर्मज्ञ स्वामी कृष्णाचार्य महाराज
ऋषिकेश :  कथा मर्मज्ञ स्वामी कृष्णाचार्य महाराज ने कहा कि धरती पर धर्म का बोलबाला होता है तब भगवान का किसी न किसी रूप में अवतार होता है भगवान चारों दिशाओं में विद्यमान है इन्हें प्राप्त करने का मार्ग मात्रा सच्चे मन से भक्ति है. शुक्रवार को मालवीय मार्ग स्थित तुलसी मानस मंदिर में श्री रामायण प्रचार समिति द्वारा आयोजित श्री राम कथा के अष्टम दिवस कथा वाचक जगतगुरु उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य जी महाराज ने कहा कि भगवान सर्वज्ञ व्याप्त हैं प्रेम से पुकारने व सच्चे मन से सुमिरन करने पर भगवान कहीं भी प्रगट हो सकते हैं.
भगवान राम के जन्म की व्याख्या करते हुए बताया कि सतकृपा के ताप से भगवान ने राजा दशरथ व रानी कौशल्या के घर जन्म लिया उन्होंने धर्म और संप्रदाय के अंतर को समझते हुए बताया कि धर्म व्यक्ति को अंदर से एक  जुटता का भाव पैदा करता है वही संप्रदाय व्यक्ति को बाहरी रूप से एक बनता है सच्चा मनुष्य वह होता है जो अपने जीवन में परोपकार धर्म व संस्कार दूसरों की चिंता करता है कहां की रामायण मनुष्य के जीवन में संस्कार व संयम सिखाती है उन्होंने राम जन्म के साथ ही सीता स्वयंवर वह विदाई प्रसंग पर सुनाया तो श्रोता झूम उठे इस दौरान आचार्य दीपक बधानी के नेतृत्व में सामूहिक रामायण का संगीत में पाठ ऋषि कुमारो के साथ मिलकर किया गया. इस मौके पर तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महंत अरुण दास  महाराज महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य महाराज विधु शर्मा नीरज शर्मा श्याम अरोड़ा तनुज अरोड़ा नीलकमल अरोड़ा नवल कपूर इंद्र मोहन पाहवा अशोक कुमार अरोड़ा आचार्य सतीश  घिल्डियाल कैलाश चंद भट्ट अजय कालडा ओम प्रकाश कलावती थपलियाल राजेश कुमार थपलियां राजीव शर्मा राजीव लोचन शर्मा मनमोहन शर्मा रीना शर्मा सुमति मीना रोशनी राणा नवीन  चंद्रा आदि लोग उपस्थित रहे.

Related Articles

हिन्दी English