UK : अवैध मादक पदार्थो के साथ 1 महिला नशा तस्कर शबनम को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • कोतवाली सहसपुर का मामला है
  • अभियुक्ता के कब्जे से लगभग 02 लाख रुपए से अधिक मूल्य की 7.53 ग्राम स्मैक हुई बरामद
  • गिरफ्तार अभियुक्ता के पति को भी मादक पदार्थ की तस्करी में पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा था जेल
देहरादून : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में कोतवाली सहसपुर पर गठित टीम द्वारा दिनांक 25.03.26 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर खुशहालपुर से एक अभियुक्ता को 7.53 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली सहसपुर पर मु0अ0सं0- 62/2026 धारा 8/21/29 NDPS ACT अभियोग पंजीकृत किया गया।  पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया की उसका पति मुन्तजिर भी पूर्व में कई बार थाना सहसपुर से गोकशी /चोरी /अवैध मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुका है, जिस कारण वकील की फीस भरने के लिए वह आसपास के तस्करो से सस्ते दामो में उक्त स्मैक खरीदकर उसे मंहगे दामो में लोगो को बेचने की फ़िराक में थी पर इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता :
शबनम पत्नी मुंतजिर निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 34 वर्ष  
बरामदगी :
7.53 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित मूल्य 2 लाख 10 हज़ार रुपये)*
पुलिस टीम :
01- व0उ0नि0 विकास रावत, कोतवाली सहसपुर
02- अ0उ0नि0 अरविन्द कुमार
03- कानि0 विकास कुमार
04- म0का0 रूचि
ALSO READ:  UK : चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

Related Articles

हिन्दी English