डोईवाला : देवराज सावन प्रेमनगर मण्डलंम कांग्रेस अध्यक्ष व साजिद अली राजीवनगर मण्डलंम कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत 

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
डोईवाला :  कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा व संगठनात्मक रुचि व अनुभव को देखते हुए उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल व डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कुड़कावाला निवासी साजिद अली को सांगठनिक राजीवनगर मण्डलंम कांग्रेस अध्यक्ष व लच्छीवाला निवासी देवराज सावन को सांगठनिक प्रेमनगर मण्डलंम कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किया ।साथ ही तेलीवाला निवासी अधिवक्ता मेहताब आलम को राजीवनगर मण्डलंम कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया ।
आशा है कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुये मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी  एवं श्री करन माहरा  की भावना तथा कांग्रेस की गौरव शाली परंपराओं के अनुरूप पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुये संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे । नियुक्ति पर कांग्रेस वरिष्ठ नेता अब्दुल रज़्ज़ाक,कांग्रेस पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी,मनोज नौटियाल,सागर मनवाल,हाजी अमीर हसन,गौरव मल्होत्रा,मुकेश प्रसाद,राजवीर खत्री,सुनील बरमन,राहुल सैनी,गजेंद्र विक्रम शाही,आरिफ अली व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया ।
ALSO READ:  UK : साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

Related Articles

हिन्दी English