डीएम टिहरी ने सरस मेला की तैयारियों का लिया जायजा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  सोमवार 06 अक्टूबर से शुरू हो रहे 10 दिवसीय सरस आजीविका मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल ने आज रविवार को स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मेला स्थल पूर्णानन्द स्टेडियम, मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल पहुंचकर समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने मंच व्यवस्था, मेला पांडाल, स्वयं सहायता समूहों एवं विभागीय स्टॉल्स, विद्युत, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रचार प्रसार आदि के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सभी संबंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि मेले की सभी तैयारियों पूर्ण कर ली गई है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर मेले को सफल बनाने की बात कही।इस मौके पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एडीएम ए.के. सिंह, पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, डीडीओ मो. असलम, एसडीएम आशीष घिल्डियाल, बीडीओ श्रुति वत्स, ईओ मुनिकीरेती अंकिता जोशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
ALSO READ:  UK :केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह एवं CM  पुष्कर सिंह धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English