बागेश्वर में डीएम ने त्रैमासिक वेयरहाउस/स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने मंगलवार को अधिकारियों व विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के साथ वेयर हाउस/स्टॉग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पार्टियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रॉग रूम की सील खोली गयी एवं वहां रखे हुए ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की स्थिति एवं उनकी सील आदि जायजा लेते हुए पुन: स्टॉग रूम को सील किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थायें ठीक एवं दूरूस्त पायी गयी। जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिये कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाय, ड्यूटी का निर्वहन मुस्तैदी के साथ करने को कहा।

ALSO READ:  UK : महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने 'सखी वन स्टॉप सेंटर' का किया औचक निरीक्षण; व्यवस्थाओं व केस निस्तारण की ली विस्तृत जानकारी

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या, तहसीलदार दीपिका आर्या, प्रतिनिधि भाजपा जगदीश जोशी, कांग्रेस ललित बिष्ट, सपा दिवान सिंह आदि मौजूद थे।

ALSO READ:  UK : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर नैनीताल जनपद में विशेष मतदाता जागरूकता अभियान (SIR) का शुभारंभ

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English