देवप्रयाग : स्वीप कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र टिहरी गढ़वाल के यूथ वालेंटियर्स द्वारा देवप्रयाग ब्लॉक के अंतर्गत चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देवप्रयाग : स्वीप कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र टिहरी गढ़वाल के यूथ वालेंटियर्स द्वारा देवप्रयाग ब्लॉक के अंतर्गत चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान. आगामी लोकसभा चुनाव और निकाय चुनावों को देखते हुए नेहरु युवा केंद्र जिला टिहरी गढ़वाल, ब्लॉक देवप्रयाग के यूथ वोलेंटियर्स गौरव सिंह, और अरविंद सिंह द्वारा आगामी चुनाव में युवाओं को शत प्रतिशत मतदान करने एवं उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 12/03/2024 को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, और युवाओं को जानकारी देते हुए बताया गया कि स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोकसभा चुनाव 2024 के प्रति मतदाताओं को जागरुक करने व मतदान के इस कार्यक्रम की महत्वत्ता को समझते हुए अन्य मतदाताओ को भी मतदान की इस प्रकिया के प्रति जागरूक करने को कहा ।
ALSO READ:  UK : सिविल सर्विसेज रिजल्ट आउट, चम्पावत की अनुप्रिया राय ने पायी रैंक

Related Articles

हिन्दी English