डोईवाला में कांग्रेसियों का प्रदर्शन व पुतला दहन, मांग है…मंत्री अग्रवाल को बर्खास्त करें


- मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन व पुतला दहन । बोले, मंत्री अग्रवाल को बर्खास्त करें । कांग्रेस परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उठाई मांग

डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जनता से अभद्रता करते हैं। सड़क चलते लोगों से मारपीट करते हैं, पर मुख्यमंत्री मौन रहते हैं। भाजपा संगठन कोई कार्रवाई नहीं करता। इससे समझा जा सकता है कि मंत्री की इन गतिविधियों में सभी की शह है। प्रदर्शनकारियों मे परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल,कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कपरुवाण शास्त्री,नरेंद्र चौहान,जिला उपाध्यक्ष एसपी बहुगुणा,लक्षमण बिष्ट,जिला महासचिव गजेंद्र विक्रम शाही,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर,अमित सैनी,पूर्व प्रधान उमेद बोरा,एससी विभाग जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष प्रकाश नेगी,सेवादल जिलाध्यक्ष रेनु चुनारा,अफसाना अंसारी,मनोज नेगी,आरिफ अली,भव्य चमोला,राहुल मनवाल,मुकेश प्रसाद,विमल किशोर तिवारी,रईस अहमद,चंडी प्रसाद थपलियाल,साजिद अली,शैलेंद्र बर्थवाल,विनोद कोठियाल,मोइन खान,राहुल आर्य,सोहैब अली,सूरज भट्ट,साहिल अली,संजीव भट्ट,चंद्र प्रकाश काला,गम्भीर ज्याडा,शेर सिंह सक्सेना,रघुबीर सिंह कृशाली,गंभीर सिंह बिष्ट,आशीष राणा आदि उपस्थित रहे ।