दिल्ली : उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अस्पताल में भर्ती, सफल हुआ ऑपरेशन

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली/देहरादून : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पेट की रसौली की समस्या को लेकर हॉस्पिटल में भर्ती हैं और आज सफलतापूर्वक ऑपरेशन हो गया है. अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र की सोमेश्वर विधानसभा आरक्षित सीट से पुष्कर सिंह धामी सरकार में दुबारा कैबिनेट मंत्री बनी रेखा आर्य का आज नई दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में पेट की रसौली का सफलतापूर्वक ऑपरेशन हुआ है।

ALSO READ:  UK : पीपलकोटी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य विगत कुछ समय से पेट की रसौली के कारण अस्वस्थ चलते हुए भी क्षेत्रीय जनता एवं उत्तराखंड के लिए लगातार दिन रात काम कर रही थी।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य विगत कुछ दिन पहले पेट मे रसौली से अस्वस्थ होने के कारण उन्हें नई दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती होना पड़ा जहां आज उनका रसौली की सफल सर्जरी की गई है। वही क्षेत्रीय जनता एवं उनके चाहने वालों की ओर से लगातार उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। आपको बता दें पुष्कर सिंह धामी सरकार में रेखा आर्या इकलौती महिला कैबिनेट मंत्री हैं.

ALSO READ:  UK : होटल लेमन ट्री में SDRF ने दी ट्रेनिंग आपदा प्रबंधन और अग्नि सुरक्षा को लेकर स्टाफ को

Related Articles

हिन्दी English