दिल्ली : उत्तराखंड, ओडिशा, केरल की 3 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 31 मई को

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली : तीन राज्यों में उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. चुनाव आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि ओडिशा, केरल और उत्तराखंड की तीन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 31 मई को होंगे और मतगणना 3 जून को होगी.

ये तीन विधानसभा क्षेत्र हैं ओडिशा में ब्रजराजनगर, केरल में थ्रीक्काकारा और उत्तराखंड में चंपावत. चुनाव आयोग की घोषणा में कहा गया है कि आदर्श आचार संहिता उन जिलों में तत्काल प्रभाव से लागू होगी, जहां के विधानसभा क्षेत्र या उसके किसी हिस्से में उपचुनाव होना है.चम्पवात से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव लड़ रहे हैं. खटीमा से हार के बाद उनको भाजपा है कमांड ने मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है और 6 महीने के अंदर उनको विधानसभा का सदस्य होना है यानी चुनाव जीतना है.

ALSO READ:  UK:अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के मंत्री राम सिंह कैड़ा, PWD को जनपद के सभी क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर तत्काल डामरीकरण के सख्त निर्देश

चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार, गजट अधिसूचना जारी करने की तिथि 4 मई, नामांकन की अंतिम तिथि 11 मई, नामांकन की जांच की तिथि 12 मई, उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 16 मई होगी, जबकि ब्रजराजनगर और चंपावत में नामांकन वापस लेने की तिथि 17 मई होगी, क्योंकि 16 मई को सार्वजनिक अवकाश (बौद्ध पूर्णिमा) है. तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया 5 जून से पहले पूरी कर ली जाएगी.

Related Articles

हिन्दी English