देहरादून : उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा का ध्वज का विमोचन हुआ, ये हैं पदाधिकारी, जानें

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून/ऋषिकेश : शनिवार को  यानी  दिनांक 21 मार्च 2024 को उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा द्वारा एक भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी एवं पार्टी के आधिकारिक ध्वज का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर भारी जनसमूह की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों ने उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा की सदस्यता ग्रहण करते हुए संगठन के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। उपस्थित जनसमूह एवं नव-शामिल सदस्यों ने मोर्चा को मजबूत बनाने और प्रदेश के स्वाभिमान की रक्षा हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर मोर्चा की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं—
प्रदेश अध्यक्ष: बॉबी पंवार
प्रदेश उपाध्यक्ष: त्रिभुवन चौहान, भुवेंद्र कोरंगा
महासचिव: सुधीर राय रावत
कोषाध्यक्ष: चित्रपाल सिंह सजवान
कार्यकारी महासचिव: राजेंद्र भट्ट
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां इस प्रकार हैं-
मीडिया प्रभारी: लेफ्टिनेंट कर्नल सुमित मोहन गर्ग (सेना मेडल)
प्रदेश प्रवक्ता: पुष्पा रावत
सोशल मीडिया प्रभारी: सुमित सजवान
शहर सोशल मीडिया प्रभारी: गंभीर असवाल
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नरेंद्र रावत, यशपाल असवाल, संजय बड़ाकोटी, यशवीर बिष्ट, प्रमोद राणा, भानु चमोला, सोहित नेगी, राहुल रावत, शंकर सिंह दाने एवं बॉबी रांगड़ को शामिल किया गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा प्रदेश के स्वाभिमान की रक्षा, युवाओं के रोजगार, महिलाओं के सम्मान एवं समग्र विकास के लिए एक निर्णायक संघर्ष करेगा। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि मोर्चा भविष्य में एक सशक्त क्षेत्रीय राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरकर प्रदेश को स्थायी एवं मजबूत नेतृत्व प्रदान करेगा।
ALSO READ:  ऋषिकेश : बैराज कॉलोनी से 9वीं कक्षा का छात्र गायब, पुलिस, परिजन खोज में जुटे 

Related Articles

हिन्दी English