देहरादून : जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, देहरादून के तीन पदाधिकारियों का हुआ चयन

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखंड योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन और नेशनल योगासन स्पोर्टस फेडरेशन के अन्तर्गत, (युवा व खेल मंत्रालय , भारत सरकार से समृद्ध) जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, देहरादून की एक ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन दिनाँक 08 जुलाई 2023 शनिवार को किया गया। जिसमें उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया।जिसमें अध्यक्ष पद के लिए डॉ० सुरेन्द्र प्रसाद रयाल और सचिव पद के लिए खेल कोच ओम प्रकाश गुप्ता और कोषाध्यक्ष पद पर दीपिका खंतवाल चयनित हुए हैं. ऑनलाइन मीटिंग में डॉ० अनिल थपलियाल, डॉ० सुरेन्द्र प्रसाद रयाल, डॉ० राकेश सेमवाल, डॉ० अक्षय गौड़, ओम प्रकाश गुप्ता, मीनाक्षी राणा, दीपिका खंतवाल व् अन्य सदस्य मौजूद थे।अध्यक्ष डा सुरेंद्र प्रसाद रयाल द्वारा यह बताया गया कि हम जल्दी ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा।

ALSO READ:  हमले से पहले भारत घूम रहे थे ईरानी नाविक, ताजमहल के सामने ली थीं सेल्फी

Related Articles

हिन्दी English