देहरादून : सरदार भगवान सिंह विश्विद्यालय (एसबीएस) ने शुरू किया बीएससी फॉरेस्ट्री के फाइनल ईयर का ‘वानिकी कार्य अनुभव’ कार्यक्रम

राज्य की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी के तौर पर जानी जाती है एसबीएस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएस) के कृषि एवम वानिकी विभाग बालावाला देहरादून के छात्रों के तहत शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया. शनिवार को वानिकी कार्य अनुभव के तहत फॉरेस्ट्री के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण मालदेवता हाईटेक फॉरेस्ट नर्सरी मसूरी रेंज में कार्यक्रम प्रभारी अनिल पंवार और हेमलता भट्ट के नेतृत्व में किया गया.

इस दौरान अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं ने शनिवार को दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पूरा किया. सहायक प्राध्यापक हेमलता भट्ट के मार्गदर्शन में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के पौध का अध्ययन एवं पौधारोपण किया. इस दौरान वन रक्षक रेणु जोशी भी मोजूद रही. वानिकी कार्य अनुभव के तहत छात्र छात्राओं ने मालदेवता में वन नर्सरी स्थापित करने के सभी पहलुओं को बारीकी से अध्ययन किया. उत्तराखंड वन विभाग मालदेवता नर्सरी के प्रभारी डी डी भट्ट द्वारा वन नर्सरी वा पौध संरक्षण के विभिन्न पहलू पर जानकारी छात्र छात्राओं को प्रदान की गई.

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री धामी ने लिया रामनगर-काशीपुर रोड का संज्ञान, मंडलायुक्त करेंगे प्रतिदिन मॉनिटरिंग

इस दौरान नर्सरी में छात्र छात्राओं ने भिभाग की नर्सरी में चल गई गतिविधियों जैसे सीडलिंग पॉलिबेग भरना, बीजोपचार, बीज बोना, विभिन्न प्रकार की कलम बांधना तथा पौधशाला के पौधों ने लिए कम्पोस्ट मीडियम बनाना वा मिट्टी छानना आदि कार्य में पूरा प्रतिभाग किय.

ALSO READ:  UK : एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English