देहरादून : पत्रकार से विधायक बने उमेश कुमार की “उत्तराखंड जनता पार्टी” (UJP) का हुआ आगाज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखंड में अब नए क्षेत्रीय दल सामने आने लग गए हैं. ऐसे में शनिवार को एक और क्षेत्रीय पार्टी का आगाज हुआ. नाम है उत्तराखंड जनता पार्टी. यह पार्टी पत्रकार से नेता और फिर विधायक बने उमेश कुमार ने बनाई है. उत्तराखंड में उमेश कुमार ने Uttarakhand Janata Party नाम से अपनी पार्टी का गठन किया है. 2022 में हुए चुनाव में उमेश कुमार खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीता है. पहली बार विधायक बन कर उत्तराखंड विधानसभा में एंट्री की है. शनिवार को देहरादून के लार्ड वेंकटेश वेडिंग पॉइंट में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता के साथ उमेश कुमार ने नई पार्टी की घोषणा की. जब उमेश कुमार ने पार्टी गठन के बारे में जनता को बताया था तो लिखा था कि ‘आप सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं और मेरे मित्रों को अवगत कराना है कि मैंने राजनीतिक क्षेत्र में एक कदम औऱ आगे बढाते हुए एक क्षेत्रीय पार्टी के गठन का निर्णय लिया है जिसमें कि सम्पूर्ण उत्तराखण्ड के सभी 13 जिलों के राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े युवा, महिलाएं व सम्मानित जन जुड़ रहे हैं’. उमेश कुमार ने कहा कि पार्टी में वो तमाम लोग शामिल हो सकते हैं, जो राजनीति में कुछ नया करना चाहते हैं.पत्रकारिता के अनुभव के साथ-साथ राजनीती में एंट्री कर उन्होंने आगे की रणनीति सामने रख दी है. ऐसे में क्षेत्रीय दलों की बात करें तो अब कई दल बन गए हैं. #UJP

ALSO READ:  UK : उत्तरकाशी में 40 ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू, शेष के लिए सुबह 6 बजे से फिर शुरू होगा अभियान, CM ने खुद संभाली कमान

उत्तराखंड क्रांति दल यानी उक्रांद पहले एक ही दल था. सबसे पुराना और सबसे बड़ा. लेकिन वर्तमान में उनका एक विधायक भी नहीं है सदन में. इसी चुनाव में उत्तराखंड जन एकता पार्टी यानी उजपा का गठन हुआ. पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै की पार्टी है उजपा. उजपा का भी एक विधायक नहीं है वर्तमान में. इसके अलावा कई और क्षेत्रीय दल दिखे 2022 विधानसभा के चुनाव में लेकिन किसी का एक भी विधायक नहीं जीत के आया. यहाँ तक आम आदमी पार्टी पहली बार चुनाव लड़ी वो भी एक सीट नहीं जीत पाई.#UJP

ALSO READ:  UK :कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English